Home हिमाचल प्रदेश 10-16 फरवरी के बीच नौणी विश्वविद्यालय का अल्टरनेरिया एवं मार्सोनिना लीफ ब्लॉच...

10-16 फरवरी के बीच नौणी विश्वविद्यालय का अल्टरनेरिया एवं मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोगों पर जागरूकता अभियान

42
0
UHF
डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी 10 से 16 फरवरी 2026 तक सेब में अल्टरनेरिया एवं मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोगों को लेकर राज्य-स्तरीय जागरूकता अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत शिमला, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और मंडी जिलों में आठ विशेषज्ञ टीमें तैनात की जाएंगी।

हिमाचल समय, सोलन, 08 फरवरी ।

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, बागवानी विभाग के सहयोग से सेब में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट एवं मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोगों के प्रभावी प्रबंधन हेतु 10 से 16 फरवरी, 2026 तक एक सप्ताह का राज्यव्यापी जागरूकता अभियान प्रारंभ करेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त करना सरकार का नहीं, बल्कि राज्य की जनता के अधिकारों का मुद्दा हैः मुख्यमंत्री

यह अभियान उन सेब उत्पादक क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जिन्हें इन रोगों की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील पाया गया है। हाल के वर्षों में अल्टरनेरिया एवं मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोग सेब उत्पादन के लिए एक चुनौती बनकर उभरे हैं, 

जिनके कारण समय से पहले पत्तियाँ झड़ जाती हैं और उत्पादन एवं गुणवत्ता में गिरावट आती है। प्रदेश के अनेक बागानों में विद्यमान आर्द्र वातावरण इन रोगों की पुनरावृत्ति के लिए अनुकूल होता है।

इस चुनौती से निपटने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आठ विशेषज्ञ टीमें गठित की गई हैं, जिनमें नौणी स्थित मुख्य परिसर के वैज्ञानिकों के साथ-साथ मशोबरा, बजौरा एवं शार्बो (किन्नौर) स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्रों तथा शिमला, सोलन, चंबा एवं किन्नौर के कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक शामिल हैं।

बागवानी विभाग के अधिकारी भी इन टीम में शामिल होंगें। ये टीमें क्षेत्र भ्रमण, किसान संवाद एवं स्थल-आधारित प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों को रोगों के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं अनुशंसित प्रबंधन तकनीकों को अपनाने के लिए जागरूक करेंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन रोगों के रोग चक्र को तोड़ना है।

जिला-वार कार्यक्रम विवरण

शिमला जिला (टीम से 4)

टीम 1: डॉ. उषा शर्मा, डॉ. नगेन्द्र पाल बुटेल, डॉ. वी.जी.एस. चंदेल

10 फरवरी को बाघी, रतनाड़ी एवं कलबोग, 11 फरवरी को चैथला एवं धरोंक, 12 फरवरी को महासू एवं हलायला, 13 फरवरी को क्यारी एवं खनेटी, 14 फरवरी को भरथाटा एवं कठासू, 15 फरवरी को नंदपुर एवं अणु तथा 16 फरवरी को छाज्जपुर एवं धर्माना का दौरा करेगी।

टीम 2: डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. उपेंद्र शर्मा, डॉ. अजय ब्रागटा
यह टीम 10 फरवरी को शीलघाट एवं नकराडी, 11 फरवरी को टिक्कर एवं करछारी, 12 फरवरी को भलून केंची एवं बनचुछ  बछूँच, 13 फरवरी को डलगांव एवं बुठारा, 14 फरवरी को लोअर कोटी एवं मुंचाडा, 15 फरवरी को देविधार एवं जांगला तथा 16 फरवरी को तेलगा एवं संदासु क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

टीम 3: डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. तनुजा बंष्टू
टीम 10 फरवरी को चियोग एवं तियाली, 11 फरवरी को संधू एवं शिलारू, 12 फरवरी को गुठाण एवं महोरी, 13 फरवरी को देहा एवं मड़ावग,14 फरवरी को बमटा एवं मातल, 15 फरवरी को खद्दर एवं चौपाल तथा 16 फरवरी को बासाधार एवं बलग क्षेत्रों में जाएगी।

टीम 4: डॉ. आरती शुक्ला, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. अनुराग शर्मा
यह टीम 10 फरवरी को कंदरू एवं भराना, 11 फरवरी को थानेदार एवं खनेटी, 12 फरवरी को फराल एवं मलेंडी, 13 फरवरी को ओड्डी एवं डीब, 14 फरवरी को ननखड़ी एवं नागाधार, 15 फरवरी को खडाहन एवं आदर्शनगर तथा 16 फरवरी को टिक्कर एवं खोलीघाट में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

किन्नौर जिला
डॉ. डी.पी. भंडारी, डॉ. अरुण नेगी एवं डॉ. बुधि राम की टीम 10 फरवरी को निचार एवं सुंगरा, 11 फरवरी को बाड़ी एवं पोंडा, 12 फरवरी को कटगांव एवं काफनू, 13 फरवरी को कल्पा एवं रोगी, 14 फरवरी को कमरू एवं थेमगरंग तथा 15 फरवरी को रिब्बा एवं स्किब्बा क्षेत्रों का दौरा करेगी।

चंबा जिला
डॉ. जया चौधरी, डॉ. सुशील धीमान एवं सुश्री नेहा धीमान की टीम 10 फरवरी को भरमौर, 11 फरवरी को होली, 12 फरवरी को टिस्सा, 13 फरवरी को सिद्धकुंड माणी, 14 फरवरी को सलूणी एवं दांड तथा 15 फरवरी को जसौरगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बलः मुख्यमंत्री

APEEX AD

कुल्लू जिला
डॉ. जोगिंदर सिंह, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. दिशा ठाकुर एवं डॉ. किशोर शर्मा की टीम 10 फरवरी को गरसा घाटी, 11-12 फरवरी को मणिकर्ण घाटी, 13 फरवरी को मनाली क्षेत्र तथा 14-15 फरवरी को बंजार क्षेत्र में अभियान चलाएगी।

मंडी जिला
डॉ. मनीष ठाकुर, डॉ. कौशल अत्री एवं डॉ. मंजू देवी की टीम 10 फरवरी को संगलवाड़ा एवं धीमकटारू, 11 फरवरी को जंजैहली एवं तुंगधार, 12 फरवरी को झुंडी एवं थुनाग, 13 फरवरी को मुर्हाग एवं शरण, 14 फरवरी को करसोग घाटी तथा 15 फरवरी को चुराग घाटी में किसानों को जागरूक करेगी।

यह जागरूकता अभियान किसानों की रोग पहचान, रोकथाम एवं वैज्ञानिक रूप से अनुशंसित प्रबंधन तकनीकों संबंधी जानकारी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्रदेश में सतत सेब उत्पादन एवं बागवानों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here