Home डेली न्यूज़ 64वीं वार्षिक एथलेटिक मीट — पुरुष वर्ग में निर्भय तथा महिला वर्ग...

64वीं वार्षिक एथलेटिक मीट — पुरुष वर्ग में निर्भय तथा महिला वर्ग में दिव्यांका बने श्रेष्ठ एथलीट

71
0
Solan Athletic Meet 2025
राजकीय महाविद्यालय सोलन की 64वीं वार्षिक एथलेटिक मीट ठोडो ग्राउंड में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने 27 ट्रैक एवं फील्ड इवेंट में भाग लिया। पुरुष वर्ग में निर्भय तथा महिला वर्ग में दिव्यांका को श्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने विजेताओं को सम्मानित किया।

हिमाचल समय, सोलन, 06 दिसंबर।

राजकीय महाविद्यालय सोलन द्वारा आज दिनांक 6 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय के ठोडो ग्राउंड में 64वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का सफल आयोजन किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

भाजपा जिला सिरमौर ओबीसी मोर्चा की बैठक नाहन में आयोजित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा अपने प्रेरक संबोधन में छात्र–छात्राओं से अधिक से अधिक खेलकूद में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना तथा चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। साथ ही युवाओं को नशे एवं अन्य कुप्रवृत्तियों से दूर रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा उन्हें बधाई दी।

इस एथलेटिक मीट में कुल 27 ट्रैक एवं फील्ड इवेंट आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के अतिरिक्त शॉटपुट, हाई जंप, लॉन्ग जंप, जैवलिन, रिले रेस आदि प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं।

आयोजन सचिव डाॅ. रवि राम ने मुख्य अतिथि, समस्त स्टाफ, छात्र–छात्राओं एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद किया।

श्रेष्ठ एथलीट (Best Athlete)

पुरुष वर्ग: BA प्रथम वर्ष के निर्भय

महिला वर्ग: BA प्रथम वर्ष की दिव्यांका

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम

पुरुष वर्ग

3000 मीटर दौड़: 1. अजय, 2. अंकित कुमार, 3. सुनील शर्मा

1500 मीटर दौड़: 1. सुशील, 2. अमन, 3. अजय

दौड़ (अन्य वर्ग): 1. निर्भय, 2. अखिल, 3. आर्यन

जैवलिन थ्रो: 1. विशाल, 2. भूपेंद्र, 3. सक्षम

शॉटपुट: 1. निर्भय, 2. अनिल, 3. आयुष

200 मीटर दौड़: 1. मनीष, 2. आयुष, 3. दिव्यांशु

400 मीटर दौड़: 1. मनीष, 2. आयुष, 3. दिव्यांशु

लॉन्ग जंप: 1. निर्भय, 2. आयुष, 3. अखिल

डिस्कस थ्रो: 1. अनिल, 2. निर्भय, 3. दिव्यांशु

हिमाचल के छात्र संगठनों ने उठाई मांगों की आवाज, शिक्षा एवं रोजगार को लेकर सरकार पर साधा निशाना

महिला वर्ग

3000 मीटर दौड़: 1. अंजली चौहान, 2. साक्षी, 3. ज्योति

1500 मीटर दौड़: 1. अंजली चौहान, 2. साक्षी, 3. मुस्कान

हाई जंप: 1. दिव्यांका, 2. विशालखा ठाकुर, 3. सिमरन

जैवलिन थ्रो: 1. सुमन लता, 2. रितु, 3. दिव्या शर्मा

शॉटपुट: 1. दिव्यांका, 2. इताशा, 3. शिल्पा

200 मीटर दौड़: 1. दिव्यांका, 2. मोनिका, 3. विशालखा

400 मीटर दौड़: 1. मोनिका, 2. साक्षी, 3. विशालखा

डिस्कस थ्रो: 1. दिव्यांका, 2. इताशा, 3. रितु

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here