
हिमाचल समय, सोलन, 02 अक्टूबर ।
साई इंटरनेशनल स्कूल में दुर्गा नौमी, दशहरा और गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाए गए। दुर्गा नौमी के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग डांडिया नृत्य प्रस्तुति दी, जिसमें परंपरागत नृत्य और उत्साह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
हिम उन्नति योजना से करसोग के किसान होंगे लाभान्वित, एक्शन प्लान को मिली मंजूरी
दशहरा के अवसर पर बच्चों ने रामलीला का संक्षिप्त मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, गांधी जयंती के अवसर पर प्रस्तुत लघु नाटिका में महात्मा गांधी के जीवन और
उनके विचारों को रोचक ढंग से दर्शाया गया। इन उत्सवों के माध्यम से बच्चों ने न केवल सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को समझा, बल्कि अपनी प्रतिभा और उत्साह का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में रावण दहन समारोह
स्कूल चेयरमैन रमिंदर बावा और मुख्याध्यापिका मीरा गुप्ता ने बच्चों को गांधी जी के नैतिक मूल्यों से अवगत कराते हुए स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का महत्व समझाया। साथ ही, उन्होंने सभी को दुर्गा नौमी और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com







