Home डेली न्यूज़ नागचला चौक में 50 वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती  

नागचला चौक में 50 वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती  

98
0
Nagchala Vehicle Checking
मंडी के नागचला चौक पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस विभाग ने 50 से अधिक बसों और ट्रकों की जांच की। प्रेशर हॉर्न और ऊँचे संगीत बजाने पर 10 चालकों का चालान किया गया और स्पीकर हटवाए गए।

मंडी, 30 सितम्बर।

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से नागचला चौक में वाहन निगरानी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 50 निजी बसों और ट्रकों की जांच प्रेशर हॉर्न तथा ऊँची ध्वनि में बजाए जा रहे संगीत के उपयोग को लेकर की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल सेब और नाश्पाती की खेती के लिए न्यूजीलैंड के साथ सहभागिता पर कर रहा विचार

शिविर में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग ने 10 वाहनों का चालान किया तथा बसों से ऊँची ध्वनि वाले संगीत के स्पीकर हटवाए। बस संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित गति सीमा में सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं और प्रेशर हॉर्न व ऊँचे संगीत का प्रयोग न करें।

विकसित भारत के रंग कला के संग’ कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडी के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाएंगे ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here