Home डेली न्यूज़ उपभोक्ताओं को राहत, थुनाग-बालीचौकी में पर्याप्त खाद्यान्न

उपभोक्ताओं को राहत, थुनाग-बालीचौकी में पर्याप्त खाद्यान्न

63
0
himachal

मंडी, 3 सितम्बर।

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी ब्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि आपदा से सर्वाधिक प्रभावित थुनाग और बाली चौकी उप मंडलों में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भंडारों में पर्याप्त खाद्यान्न

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्य में स्कूल और कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगेः शिक्षा मंत्री

उपलब्ध है। विभाग युद्धस्तर पर कार्य करते हुए प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान तक खाद्यान्न पहुंचा रहा है। अगस्त माह का राशन उपभोक्ताओं को वितरित किया जा चुका है और सितम्बर माह का राशन भी डिपुओं में पहुंचाना शुरू कर दिया गया है।

dcp ad

उन्होंने कहा कि थुनाग थोक भंडार से जुड़ी 50 उचित मूल्य की दुकानों को अगस्त माह के लिए आटा 1646.36 क्विंटल, चावल 728.57 क्विंटल, दालें 84.65 क्विंटल, रिफाइंड तेल 15274 लीटर,

नमक 57.10 क्विंटल और चीनी 72.45 क्विंटल भेजा गया है। इसी प्रकार बालीचौकी थोक भंडार से जुड़ी 60 दुकानों को आटा 1713.64 क्विंटल,

सोलन में मूसलाधार बारिश से परिवहन सेवाएं ठप, HRTC को भारी नुकसान

चावल 1182.30 क्विंटल, दालें 221.52 क्विंटल, खाद्य तेल 19780 लीटर, नमक 41.00 क्विंटल और चीनी 306.20 क्विंटल उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने   उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि राशन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01905-222197 पर संपर्क किया जा सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here