जोगिंदर नगर, 03 सितम्बर
जोगिंदर नगर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुंडूनी गांव में हुए भूस्खलन से लगभग 22 परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें से 10 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
जंगमबाग में भूस्खलन से सात लोगों की मौत की पुष्टि
राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी भी व्यक्ति की जान का नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि एक गाय भूस्खलन की चपेट में आकर दब गई है।
एसडीएम जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने बताया कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह ही मौके पर पहुंचकर प्रभावित घरों को खाली करवा दिया।

चूँकि भूस्खलन का सिलसिला अभी भी जारी है, एहतियातन सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
भारी वर्षा और खराब मौसम के कारण मंडी जिला में सभी शिक्षण संस्थान 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे
प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन द्वारा अस्थायी राहत शिविर की व्यवस्था की गई है। इन्हें बस्सी स्थित सोनी एन्क्लेव होटल में ठहराने के साथ
भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए भी ठहरने और देखभाल की अलग से व्यवस्था की गई है।








