
हिमाचल समय, सोलन, 27 जुलाई।
हिमाचल समय मीडिया व किसान न्यूज़ द्वारा आयोजित “हिमाचल डांस आइकॉन” प्रतियोगिता के ऑडिशन आज आईटीआई सोलन में संपन्न हुए।
इंटरनेशनल स्केल एग्जीक्यूटिव के 40 पदों को भरने के लिए 30 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू
जिलाभर से पहुँचे युवा कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया। ऑडिशन के दौरान अकाल हो ग्रुप डांस में कहीं बेहतरीन प्रस्तुतियां देखने को मिली
ऑडिशन सुबह 11:00 बजे शुरू होना था, लेकिन प्रतिभागी 9:00 बजे ही स्थल पर पहुँच गए। 100 से अधिक एकल डांस प्रदर्शन और आधा दर्जन ग्रुप डांस ने मंच को रंगीन बना दिया।
ऑडिशन शाम तक चला। मुख्य अतिथि भाजपा नेता तरसेम भारती ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए कहा, ऐसे आयोजन युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं।
विजेताओं को ‘विजय फॉर्म’ द्वारा आयोजित ‘रफी नाइट’ में भी सम्मानित किया जाएगा।” उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएँ दीं।
निर्णायक मंडल के सदस्य अश्विनी प्रधान ,संजू राजपूत आंचल वर्मा , आशु गोतमे निर्णायक मंडल की टीम में शामिल थे।
इवेंट के मुख्य कोऑर्डिनेटर संजू राजपूत ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से मौका दिया जाएगा
यदि कोई कलाकार ऑडिशन में नहीं आ पाता है तो वह ऑनलाइन ऑडिशन भी दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8894 348 964 पर संपर्क कर सकते हैं
धर्मपुर में आपदा राहत और पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा
आयोजक भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिमला और सिरमौर में जल्द ऑडिशन आयोजित होंगे। अगला ऑडिशन परवाणू में होगा, जबकि प्रतियोगिता का फाइनल अगस्त के अंत तक आयोजित किया जाएगा।
ऑडिशन के दौरान भावना ठाकुर व हेमंत शर्मा के बेहतरीन मंच संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। जबकि इसके अलावा कार्यक्रम के प्रबंधन में देव, हनी वर्मा , अजय कुमार व अंकुश भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








