Home डेली न्यूज़ उपायुक्त ने नेरचौक में बस स्टॉप और पार्किंग जोन प्रस्तावित करने के...

उपायुक्त ने नेरचौक में बस स्टॉप और पार्किंग जोन प्रस्तावित करने के लिए जारी की ड्राफ्ट अधिसूचना 

109
0
DC Mandi
उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन

मंडी, 28 अगस्त।

नेरचौक में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। नेरचौक से मेडिकल कॉलेज तक सड़क मार्ग पर बस स्टॉप और हल्के वाहनों के पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

मंडी के मुख्य बाजार व आस-पास के क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने इस संबंध में ड्राफ्ट अधिसूचना जारी कर दी है। ड्राफ्ट अधिसूचना के अनुसार बस स्टॉप एसबीआई नेरचौक और रेन शेल्टर के पास, मेडिकल कॉलेज के सामने ओम मेडिकल स्टोर के समीप तथा राणा मार्केट नेरचौक में प्रस्तावित किए गए हैं।

हल्के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल मेडिकल कॉलेज नेरचौक से हंग्री प्वाइंट तक, मल्होत्रा अस्पताल  के पास, पेट्रोल पंप  के पास  तथा गुरुद्वारा साहिब  के पास निर्धारित किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि यह अधिसूचना उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह की सिफारिश और पुलिस अधीक्षक मंडी की अनुशंसा पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 117 के अंतर्गत तैयार की गई है।

बनाला भूस्खलन को लेकर अफवाहें न फैलाएं, मलबे में किसी के दबने का अभी साक्ष्य नहीं: उपायुक्त

bharat mata ad

उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर आमजन से एक माह के भीतर लिखित आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित अवधि में प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही

अधिसूचना को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने में सहयोग करते हुए अपने सुझाव समय पर प्रस्तुत करें।  

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here