Home डेली न्यूज़ SILB में छात्र नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नया IPR लैब...

SILB में छात्र नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नया IPR लैब शुरू

96
0
#IPRLab
शूलिनी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज़ एंड बिज़नेस मैनेजमेंट (SILB) ने शूलिनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स ऑफिस (SIPRO) के सहयोग से एक नया इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) लैब शुरू किया है।

हिमाचल समय, सोलन, 22 अगस्त।

शूलिनी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज़ एंड बिज़नेस मैनेजमेंट (SILB) ने शूलिनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स ऑफिस (SIPRO) के सहयोग से एक नया इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) लैब शुरू किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

पेयजल आपूर्ति बहाल, मंडी शहरवासियों को मिली बड़ी राहत

इस लैब का उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी में नवाचार, रचनात्मकता और पेटेंट केंद्रित सोच को बढ़ावा देना है। लैब का उद्घाटन शूलिनी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. पी.के. खोसला ने किया।

उन्होंने अपने विज़न “वन स्टूडेंट, वन पेटेंट” को दोहराते हुए छात्रों से बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।

एसआईएलबी की प्रेसीडेंट श्रीमती सरोज खोसला ने कहा कि अब हर छात्र को पेटेंट से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा और अपने शैक्षणिक सफर के दौरान कम से कम दो पेटेंट फाइल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में SIPRO, डॉ. दिनेश (डायरेक्टर IPR) और एडवोकेट हिमांशु शर्मा (सीनियर मैनेजर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, IPR) के प्रयासों की सराहना की।

dcp ad

एसआईएलबी की डायरेक्टर डॉ. शालिनी शर्मा ने कहा कि यह लैब छात्रों को अपने विचारों को वास्तविक नवाचार में बदलने के लिए एक व्यावहारिक मंच प्रदान करेगी।

हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस लैब का संचालन SIPRO द्वारा किया जाएगा और उनकी टीम समय-समय पर यहां विज़िट कर मार्गदर्शन देगी।

इसके साथ ही, एक समर्पित पेटेंट विश्लेषक (Patent Analyst) को भी नियुक्त किया गया है, जो समन्वय और फाइलिंग प्रक्रिया को सुचारू बनाएगा।

PM ने बिहार में SJVN की 1320 मेगावाट बक्सर ताप विद्युत परियोजना की प्रथम यूनिट का उद्घाटन किया

नया IPR लैब एसआईएलबी के छात्रों और फैकल्टी के लिए नवाचार, मेंटरशिप और आईपी मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here