Home डेली न्यूज़ मौसम की मार के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दिन-रात जुटा...

मौसम की मार के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए दिन-रात जुटा विद्युत बोर्ड

87
0
#UninterruptedPowerSupply
आपदा प्रभावित सराज क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी खराब मौसम तथा कठिन परिस्थितियों के बावजूद उपभोक्ताओं को बाधारहित बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार दिन-रात कार्यरत हैं।

मंडी, 11 अगस्त।

आपदा प्रभावित सराज  क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी खराब मौसम तथा कठिन परिस्थितियों के बावजूद उपभोक्ताओं को बाधारहित बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार दिन-रात कार्यरत हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

फर्जी वोटर लिस्ट से लोकतंत्र पर वार, सच उजागर होने से बौखलाई केन्द्र सरकार: मुकेश अग्निहोत्री

हालिया आपदा के दौरान कई क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर बाढ़ के पानी में बह गए थे, जबकि सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण नए ट्रांसफार्मर समय पर स्थापित नहीं हो सके। ऐसे में अस्थायी विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए ट्रांसफार्मरों की त्वरित स्थापना अनिवार्य हो गई।

अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल गोहर सुमित चौहान ने बताया कि सोमवार को टिक्कर में स्थित 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 63 केवीए का किया गया, जिससे सुराह गांव को पूर्ण लोड पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। फिलहाल टिक्कर से सुराह गांव तक अस्थायी रूप से एलटी लाइन डाली गई है।

हिमाचल प्रदेश में फिर से बिगड़ेगा मौसम, 219 मौतों के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि अब तक बोर्ड  द्वारा कुल 36 ट्रांसफार्मर या तो नए लगाए गए हैं या पुराने को बहाल किया गया है, जबकि चार और ट्रांसफार्मरों की स्थापना का कार्य शेष है। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड  के कर्मी सड़क बहाली के कार्य में भी सहयोग कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here