Home ट्रेंडिंग 100TEN हॉस्पिटल एंड वेलनेस इंस्टीट्यूट की नई पहल, सोलन में मिलेंगी बहु-विशेषज्ञ...

100TEN हॉस्पिटल एंड वेलनेस इंस्टीट्यूट की नई पहल, सोलन में मिलेंगी बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

1
0

भावना ठाकुर,

15 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए 100TEN हॉस्पिटल एंड वेलनेस इंस्टीट्यूट ने अपनी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक प्रवीण अग्रिहोत्री, सह-संस्थापक रीता ठाकुर सहित चिकित्सक, प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


संस्थान का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद, पंचकर्म, पोषण और वेलनेस सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर न भटकना पड़े। संस्थान की ओर से बताया गया कि करीब दस वर्ष पहले संस्थापक को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसी व्यक्तिगत अनुभव ने उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, जागरूकता आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान की विस्तार योजना के तहत एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, आधुनिक डेंटल चेयर सेटअप, बड़े इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) वार्ड और सर्जरी सेवाओं को बढ़ाने की योजना है। इसके साथ डिजिटल हॉस्पिटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड, टेलीमेडिसिन और डॉक्टरों की सहायता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन तकनीक लागू करने पर भी काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में चिकित्सकों ने आधुनिक चिकित्सा के साथ पोषण, आयुर्वेद और जीवनशैली में सुधार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डॉ. अनिल नादिर, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. रोजी भावतलाना, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, मेदांता लैब्स के उप महाप्रबंधक अजय कुमार, मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि तथा संस्थान के सहायक प्रबंधक डॉ. अमन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि 100TEN समूह का लक्ष्य सोलन में किफायती, गुणवत्तापूर्ण और बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here