Home डेली न्यूज़ IIT मंडी की टीम ने ड्रोन की मदद से विद्युत बहाली में...

IIT मंडी की टीम ने ड्रोन की मदद से विद्युत बहाली में किया सहयोग…

114
0
#IITMandi
छपराहण गांव में 5 अगस्त से बाधित बिजली बहाल करने की दिशा में मिला बड़ा तकनीकी समर्थन

मंडी, 7 अगस्त।

नाचन विधानसभा क्षेत्र के छपराहण (मुलान्डी) गांव में पिछले तीन दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए चल रहे कार्य में आईआईटी मंडी  की टीम द्वारा ड्रोन तकनीक की मदद दी गई।  

Jeevan Ayurveda Clinic

डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की शताब्दी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि..

सीएआईआर विभाग से डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रणव सिंह और  विकास शर्मा की टीम ने ड्रोन की सहायता से 11 केवी सरांडा फीडर की सैगिंग प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

अधिशाषी अभियंता गोहर सुमित चौहान ने बताया यह स्पर फीडर उस समय क्षतिग्रस्त हुआ जब 33 केवी पंडोह-गोहर लाइन में दो दिन पूर्व भारी क्षति हुई थी, और यह 11 केवी सरांडा फीडर के ऊपर से गुजरती है।

परिणामस्वरूप, छपराहण गांव में 60 घरों की 5 अगस्त से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। उन्होंने बताया कि आईआईटी मंडी की टीम द्वारा प्रदान की गई ड्रोन सहायता से न केवल बहाली कार्य में तेजी आई, बल्कि यह कार्य अधिक सुरक्षित और कुशल रूप से संभव हो सका।

भारत बन रहा है वैश्विक आर्थिक शक्ति, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां: डॉ. राजीव बिंदल

वर्तमान में फील्ड स्टाफ की टीम द्वारा बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, और बोर्ड  का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द छपराहण गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जाए।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here