Home डेली न्यूज़ मंडी जिला में पिछले 24 घंटों में जल शक्ति विभाग को 31...

मंडी जिला में पिछले 24 घंटों में जल शक्ति विभाग को 31 करोड़ व लोक निर्माण विभाग को 23 करोड़ रुपए से अधिक की क्षति

86
0
DC Mandi
उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन

मंडी, 05 अगस्त।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क, पेयजल व विद्युत आपूर्ति सहित अन्य बुनियादी ढांचे को व्यापक रूप से क्षति पहुंची है। जिला में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए संबंधित विभागों की

Jeevan Ayurveda Clinic

मंडी जिला में आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत 36.13 करोड़ रुपए के 11 प्रस्ताव पीएसी को मंजूरी के लिए भेजे

विभिन्न टीमें युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं।  अपूर्व देवगन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मंडी वृत्त में ही पिछले 24 घंटों में लगभग 23 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली के लिए 158 मशीनरी तैनात की गई हैं और प्रभावित क्षेत्रों में बंद पड़ी 270 सड़कों में से 73 मंगलवार सायं

तक बहाल कर दी गई हैं। लोक निर्माण विभाग को अभी तक नुकसान का कुल आंकड़ा 417 करोड़ रुपए से अधिक का हो गया है। धर्मपुर वृत्त के तहत 35 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 12 बहाल कर ली गई हैं।

bharat mata ad

उन्होंने बताया कि जिला में जल शक्ति विभाग को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। पिछले 24 घंटों में 491 पेयजल योजनाएं, 57 सिंचाई योजनाएं, पांच मल निकासी सहित कुल 555 योजनाएं बाधित हुई हैं।

इससे विभाग को लगभग 31 करोड़ रुपए का नुकसान आरंभिक तौर पर आंका गया है। पेयजल योजनाओं की आंशिक बहाली के लिए अढाई हजार से अधिक राहत कर्मी तैनात किए गए हैं। 

उपायुक्त ने बताया कि राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ऑपरेशन सर्कल मंडी के बुनियादी ढांचे को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, लगभग 2.20 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 750 वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 3 ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त 7 किलोमीटर हाई टेंशन लाइन और 14 किलोमीटर लो टेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूस्खलन और बाढ़ के कारण 40 विद्युत पोल उखड़ गए हैं या पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। 

सरकाघाट में आयोजित होगा 79वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

मंडी वृत्त में 450 ट्रांसफार्मर बहाल

अपूर्व देवगन ने बताया कि विद्युत बोर्ड की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। अब तक 450 ट्रांसफार्मर को बहाल किया जा चुका है और शेष को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कार्य जारी है। हालांकि, लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण बहाली कार्य में बाधा आ रही है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत लाइनों या क्षतिग्रस्त उपकरणों के पास न जाएं। सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन और विद्युत बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।  

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here