
हिमाचल समय, सोलन, 15 जुलाई।
कंडाघाट, हिमाचल प्रदेश – ACT Humane फाउंडेशन की ओर से बुधवार को डिग्री कॉलेज कंडाघाट में साइबर क्राइम को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोलन पुलिस का साथ भी फाउंडेशन को मिला।

थुनाग में 189 पेयजल योजनाएं अस्थायी रूप से बहाल: एसडीएम
कार्यक्रम में सोलन पुलिस साइबर सेल ने कॉलेज के बच्चों के साथ साइबर अपराध को लेकर चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने अपने मन मे आए सवालों के जवाबों को भी जाना।
उन्होंने बताया कि किस तरह से यदि कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो उसे कैसे जागरूकता दिखाते हुए कदम उठाने चाहिए। इसी के साथ उन्हें सोशल मीडिया एप्प पर किस तरह से अपनी सिक्योरिटी सुनिश्चित करनी चाहिए।
वहीं मुख्य वक्ता साइबर सिक्योरिटी और एआई एक्सपर्ट ने साइबर अपराध और एआई के दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को जागरूक किया और बताया कि इससे कैसे बचा जा सकता है।
सुक्खू सरकार की बड़ी जीत, कड़छम-वांगतू से अब मिलेगी 18 प्रतिशत रायल्टी
- साइबर अपराध और एआई के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता
- साइबर अपराध से बचाव के तरीके
- आगामी दिनों में जिला के अन्य विश्वविद्यालयों और स्कूलों में भी इस तरह के कैंपों का आयोजन
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








