Home क्राइम सोलन पुलिस की पीओ सेल ने चोरी मामले के भगोड़े आरोपी को...

सोलन पुलिस की पीओ सेल ने चोरी मामले के भगोड़े आरोपी को कालका से गिरफ्तार किया

4
0

भावना ठाकुर,

02 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन पुलिस द्वारा भगोड़े आरोपियों की धरपकड़ और गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 01-11-2026 को जिला पुलिस की पीओ सेल की टीम ने भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी करण पेसी पुत्र स्व० संजीव कुमार, निवासी रेलवे रोड कालका, तहसील व जिला कालका, पंचकुला, हरियाणा, उम्र 25 वर्ष को कालका क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 100/2022, दिनांक 09-09-2022, धारा 457, 380, 411, 34 भा०द०स० के तहत मामला पंजीकृत हुआ था।

उक्त मामले में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ परवाणू क्षेत्र से एक घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। मामले के अन्वेषण के दौरान उक्त आरोपी को इसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, तथा बाद में ये जमानत पर रिहा हो गए थे। मामले का अन्वेषण पूर्ण होने के उपरांत आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। मामले के विचारण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को बार-बार न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए, लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। परिणामस्वरूप, माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 26-10-2026 को उक्त आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था। उक्त भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीओ सेल की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। अंततः गुप्त सूचना एवं निरंतर निगरानी के आधार पर पीओ सेल की टीम ने दिनांक 01-11-2026 को उक्त आरोपी को कालका क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here