Home कल्चर इनर व्हील क्लब सोलन में टाउन ने किया करवाचौथ कार्यक्रम का आयोजन

इनर व्हील क्लब सोलन में टाउन ने किया करवाचौथ कार्यक्रम का आयोजन

5
0

भावना ठाकुर,

30 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic


आखिर वो दिन आ गया जिसका साल भर महिलाओं को इंतजार रहता है। करवा चौथ के दिन महिलाओं ने सुबह सुबह उठ कर सूर्य उदय होने से पूर्व अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा वहीं इस उपलक्ष्य पर महिलाओं ने कई रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। रंगा रंग इन कार्यक्रमों में महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। महिलाओं में नृत्य, मॉडलिंग सहित सेल्फी कॉर्नर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने खूब बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने रंगारंग कार्यक्रम को यादगार बना डाला।इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट दीपाली ठाकुर ने बताया की आगे चलकर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।इस कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरमैन थी पास्ट प्रेसिडेंट रेणु शर्मा और को चेयरमैन आईपीपी zcc अंजू पब्याल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here