भूपेंद्र ठाकुर,
18 अक्टूबर / शिमला।
ट्रैफिक पुलिस शिमला ने जानकारी दी है कि वर्तमान में देवनगर के समीप सड़क पर मेटलिंग का कार्य चल रहा है, जिसके कारण उक्त मार्ग पर यातायात मध्यम गति से संचालित हो रहा है।

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अनुरोध है कि इस मार्ग से गुजरते समय धैर्य बनाए रखें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।








