Home क्राइम शिमला में स्पेशल सेल की कार्रवाई, 56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद; एक महिला...

शिमला में स्पेशल सेल की कार्रवाई, 56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद; एक महिला गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

18 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने लोअर चक्कर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।

दिनांक 15/16.10.2026 की मध्यरात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने लोअर चक्कर स्थित एक आवासीय कमरे की तलाशी ली, जिसके दौरान हीना पत्नी श्री जगदीश, उम्र 28 वर्ष, निवासी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के कब्जे से उक्त मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना में FIR No. 218/2026 दिनांक 16.10.2026, धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here