Home डेली न्यूज़ सेना के राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत गिरिपार के वीर जवान कपिल ने...

सेना के राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत गिरिपार के वीर जवान कपिल ने ग्राफिकएरा अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

82
0
veer jawan kapil
55वीं राष्ट्रीय राइफल्स के वीर जवान कपिल उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए। परिवार, बटालियन और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिमाचल समय, शिमला, 22 जनवरी ।

भारतीय सेना के जम्मू कश्मीर में तैनात जवान ग्रेनेडियर कपिल की सड़क हादसे में शाहदत हो गई है। ज्ञात रहे कि वे पिछले 7 वर्षों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है और आजकल छुट्टी पर आए थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुरानी मंडी में त्रिलोकीनाथ मंदिर से शीतला माता मंदिर तक नो पार्किंग जोन घोषित

8 जनवरी को उतराखंड के सेलाकुई में सड़क दुर्घटना में ग्रेनेडियर कपिल को गंभीर चोटें आई थी। जिसके लिए उनको आनफानन में सेलाकुई में स्थित ग्राफिकएरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गंभीर स्थिति में तब से ग्रेनेडियर कपिल वहीं उपचाराधीन थे।

घटना की संपूर्ण सूचना संबंधित बटालियन को दी जा चुकी थी। लेकिन बुधवार रात गंभीर हालातों से जुझ रहे वीर सैनिक ने रात्रि लगभग 02:50 बजे आखरी सांसे ली। ग्रेनेडियर कपिल बहुत बहादुर और साहसी सेनिक थे।

घटना की खबर फैलते ही उनकी सेन्य बटालियन के साथ साथ पुरे गिरिपार क्षेत्र में माहोल गमगीन हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा। पिता पंच राम और माता जयंती देवी के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई हो। पूरा गांव अपने वीर सपूत को खोने से मातममय है।

सनंद रहे कि ग्रेनेडियर कपिल 18 सितंबर 2018 में ग्रेनेडियर रैजिमेंट में भर्ती होकर 16वीं बटालियन के अंतर्गत वर्तमान में 55वीं राष्ट्रीय राइफ्लस के अधीन जम्मू कश्मीर में तैनात थे।
बतातें चलें कि 02 जून 1998 को जन्मे और पिछले 7 वर्षों से सेना में सेवारत जांबाज जवान शिलाई के ग्राम पंचायत मिल्ला के अंतर्गत पटना गांव के पंचराम और जयंती देवी के 3 बेटों और

3 बेटियों में से सबसे बड़े और होनहार थे। माता – पिता शीघ्र ही अपने लाडले की शादी करवाने की राह तक रहे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। भूतपूर्व सैनिक संगठन ने हादसे पर गहरा दुख जताया।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के इतने युवा और होनहार जवान का इस तरह चले जाना अत्यंत दुखद है। देश उनकी बहादुरी, सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। प्राप्त सूचना के अनुसार वीर जवान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पुरे सेन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पटना, डाकघर मिल्ला, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर में किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here