Home हिमाचल प्रदेश SDM पधर ने प्रभावित गांव पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

SDM पधर ने प्रभावित गांव पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

134
0
affected village
जिला मंडी के पधर उपमंडल की दुर्गम चौहार घाटी की ग्राम पंचायत शिल्हबधाणी के गांव कोतरंग में गत रात्रि भारी बारिश व बादल फटने की घटना हुई ।

पधर, 06 जुलाई।

जिला मंडी के पधर उपमंडल की दुर्गम चौहार घाटी की ग्राम पंचायत शिल्हबधाणी के गांव कोतरंग में गत रात्रि भारी बारिश व बादल फटने की घटना हुई ।

Jeevan Ayurveda Clinic
dcp ad

हिमाचल की विविधता को समृद्ध करती है तिब्बती संस्कृति

सूचना मिलते ही एसडीएम पधर सुरजीत सिंह अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावित गांव में पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि बादल फटने की इस घटना मंे जान-माल को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। घटना में कुगड़ी व कोतरंग नाले में 3 पैदल पुल तथा एक वाहन योग्य पुल बह गए।

इसके अतिरिक्त इस घटना में गांव कोतरंग के लोगों की नाले के साथ लगती लगभग 50 बीघा निजी भूमि बाढ़ में बह गई है।

आपदा प्रभावित सराज क्षेत्र में 24 मेडिकल टीमें पैदल पहुंच कर दे रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

उन्होंने इस मौके पर प्रशासन की ओर से प्रभावितों को 17 तिरपाल भी प्रदान किए।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

shoolini ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here