Home ट्रेंडिंग मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर...

मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

6
0

भावना ठाकुर,

04 अक्टूबर / सोलन

Jeevan Ayurveda Clinic

ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 07 से 09 अक्तूबर, 2026 तक मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेघर लोगों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी।


प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को उपचार के साथ सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान में ज़िला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों और पेरा लीगल वालंटियरों की सहायता ली जाएगी।
ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आम जन से इस विशेष अभियान में सहयोग देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-220713 या टोल फ्री नम्बर 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here