भूपेंद्र ठाकुर,
04 अक्टूबर / जुब्बल (शिमला)।
पुलिस थाना जुब्बल के अभियोग संख्या 02/2018, दिनांक 06.01.2018, अधीन धारा 451, 427, 504, 506 IPC में माननीय न्यायालय JMFC जुब्बल द्वारा दिनांक 02.09.2026 को उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित किए गए अनिल कुमार पुत्र श्री तुली राम, निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला को दिनांक 03.10.2026 को PO Cell, Sub-Division Rohru की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियोग में आरोपी के विरुद्ध घर में अनधिकृत प्रवेश/अतिक्रमण, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होने पर उसे माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस द्वारा उपलब्ध सूचनाओं का संकलन एवं स्थानीय स्तर पर की गई जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की गई, जिसके परिणामस्वरूप उसे गिल्टाड़ी थाच से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त गिरफ्तारी न्यायालय द्वारा घोषित उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है तथा लंबित न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।








