Home ट्रेंडिंग मुख्यमंत्री मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर, बल्ह विधानसभा क्षेत्र के...

मुख्यमंत्री मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर, बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लोगों को देंगे विकास कार्यों की सौगात

3
0

हिमाचल समय न्यूज़,

24 सितंबर / मंडी।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री 26 सितंबर, 2026 को प्रातः करीब 11.45 बजे बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में पहुंचेंगे और विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर बाद मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, मंडी स्थित नेरचौक में 3-टेस्ला एमआरआई मशीन और टर्शरी केयर कैंसर सेंटर का शुभारंभ तथा मेडिकल कॉलेज में पेैट-सीटी स्कैन मशीन के अधोसंरचना विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वे मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों से संवाद भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here