भावना ठाकुर,
17 सितंबर / सोलन।
लायंस क्लब सोलन वैली द्वारा एनएसएस (NSS), MY Bharat एवं NIFAA के सहयोग से आज डिग्री कॉलेज सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सरकारी अस्पताल सोलन की टीम द्वारा कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में MJF Lion Raminder Bawa, President, Lions Club Solan Valley मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। Lion Dr. R. K. Sood एवं Lion Shakti Awasthi ji ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
कॉलेज की प्रधानाचार्या Ms. Shalini Sharma ने सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा उनका सम्मान किया। परियोजना अध्यक्ष Lion Madan Sharma ji एवं Lion Ravinder Gandhi ji को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर Lion Dr. R. K. Sood ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को Leo Club की गतिविधियों तथा Lions Clubs International द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
क्लब की ओर से Lion Ravinder Gandhi ji का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने रक्तदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था प्रायोजित की। वहीं Lion Madan Sharma ji ने डॉक्टरों की टीम एवं आयोजकों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था प्रायोजित की।
रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन एवं सम्मान के लिए सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
लायंस क्लब सोलन वैली ने इस सफल आयोजन के लिए डिग्री कॉलेज सोलन प्रशासन, NSS, MY Bharat, NIFAA, सरकारी अस्पताल सोलन की टीम, सभी रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।








