Home अध्यात्म रक्षासूत्र कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

रक्षासूत्र कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

41
0

भावना ठाकुर,

27 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic


भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सोलन में आज पवित्र रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में रक्षासूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया कंबोज ने की। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती डेजी ठाकुर तथा भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात पुलिस विभाग के कर्मचारियों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया तथा उनके सुखद, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रिया कंबोज ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। स्वच्छता कर्मी और पुलिस कर्मचारी समाज की सेवा में दिन-रात महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती डेजी ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश के सभी भाइयों के सुख, समृद्धि, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा में समर्पित प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपरा है।

कार्यक्रम में जिला सचिव नेहा ठाकुर, जिला महिला मोर्चा महामंत्री विशाखा, महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति शर्मा, पार्षद रितिक साहनी, मंडल महामंत्री संजय मलिक, मंडल उपाध्यक्ष अनिल, प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी विक्रम मट्टू, दीपिका सूद, सपना सूद, अशोक ठाकुर, धर्मपाल एवं रविंदर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित भाइयों एवं कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here