Home राजनीतिक अगर आज प्रदेश में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस पार्टी 8 सीटें...

अगर आज प्रदेश में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस पार्टी 8 सीटें भी जीत नहीं पाएगी : अनुराग

160
0
Congress party
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल की नियुक्ति से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।

हिमाचल समय, शिमला, 01 जुलाई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल की नियुक्ति से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic
EKANT AD

डॉ बिंदल ने भाजपा मुख्यालय में संभाला पदभार….

आने वाले समय में अगर हिमाचल प्रदेश में चुनाव हो जाएगा तो कांग्रेस पार्टी को 68 में से 8 सीटें भी नहीं प्राप्त होगी और हिमाचल में जोरदार तरीके से कमल खिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में गांव-गांव में जनता कांग्रेस पार्टी से परेशान है और यह आवाज पूरे हिमाचल प्रदेश से आ रही है, कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम पर है, कैबिनेट में लड़ाई हो जाती है,

मंत्री आते नहीं है, पार्टी में केवल अध्यक्ष है और कोई पदाधिकारी एवं मंडल नहीं है और इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी एक लक्ष्य की ओर एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह कैमरा चुकी है हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ शिमला जिले में एक

साइट निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर शारीरिक हमला करने के आरोपों के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। एनएचएआई

के प्रबंधक (तकनीकी) अचल जिंदल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने मंत्री पर 30 जून को भट्टाकुफर क्षेत्र में एक पांच मंजिला इमारत के ढहने के बाद साइट विजिट के

दौरान मारपीट और मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। अगर मंत्री ही ऐसा कर रहे हैं तो सरकार क्या कर रही होगी।

कांग्रेस पार्टी से पूछो कि 9 महीने से उनके पास केवल एक ही अध्यक्ष है ना पदाधिकारी ना मंडल : जयराम

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम उसे विचारधारा वाली पार्टी से आते हैं जिस विचारधारा ने देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर दिखाया है।

एक दौर वह भी था कि भाजपा का कार्यकर्ता सोचता था कि हम कभी सत्ता में आएंगे पर आज देश को एक सशक्त नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर मिला है जो देश के तीसरी बार लगातार

प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार को चुनकर कह रही है कि हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, इस सरकार का वर्तमान ढाई साल का कार्यकाल

निराशाजनक रहा है, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि सरकार को जनता द्वारा केवल मात्र विकास कार्य रोकने के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी से पूछो जिनके पास पिछले 9

महीने से केवल मात्र एक पार्टी का अध्यक्ष ही है, ना जिला है, ना मंडल, ना कार्यकारणी, ना पदाधिकारी है।

बूथ बूथ पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जप्त करने का संकल्प लेंगे : श्रीकांत

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संगठन मजबूत और सुदृढ़ है। पहले हिमाचल प्रदेश में 8 लाख प्राथमिक सदस्य हुआ करते थे आज 18 लाख है,

हम विकसित भारत का संकल्प लेते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत के लक्ष्य को लेकर काम करेंगे और बूथपर अधिकतम समय देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश की सरकार बेईमान है, जहां केंद्र हिमाचल प्रदेश को बड़ी मात्रा में धनराशि प्रदान कर रहा है वही यह सरकार इस धनराशि को भ्रष्टाचार कर खत्म करने का काम कर

रही है। वर्तमान कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार से पैसा तो मांगती है पर हिसाब नहीं देती है। हमें संकल्प लेना है की

बूथ-बूथ पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जप्त करेंगे और हिमाचल प्रदेश में 8009 बूथ पर कमल खिलाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

tapan add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here