Home मौसम ..बारिश-बर्फबारी से मिली राहत, तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोतरी, फिर बदलेगा...

..बारिश-बर्फबारी से मिली राहत, तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोतरी, फिर बदलेगा मौसम

27
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी का दौर शनिवार को थम गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड में भी कमी महसूस की गई। हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलने की चेतावनी दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी। प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते कई स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, 24 और 25 मार्च को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन 26 मार्च से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और बादल बरसने के आसार बन रहे हैं।

शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने से दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने लोगों से अगले कुछ दिनों के मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here