Home ट्रेंडिंग कमरऊ के बागनधार में माइन हादसा: तीन मजदूर, दो वाहन और एक...

कमरऊ के बागनधार में माइन हादसा: तीन मजदूर, दो वाहन और एक मशीन मलबे में दबी, रेस्क्यू जारी

5
0

– एसडीएम शिलाई व थाना प्रभारी मौके पर, अफवाहों से बचने की अपील


अनूप ठाकुर,

18 अगस्त / शिलाई।

Jeevan Ayurveda Clinic

कमरऊ उपमंडल के बागनधार क्षेत्र में स्थित एक माइन (खदान) में मंगलवार को पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण घटना में तीन मजदूर, दो वाहन और एक मशीन मलबे के नीचे दब गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बचाव दल जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुटा है।

एसडीएम शिलाई जसपाल ने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन की टीम पूरी तरह से घटनास्थल पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मलबे में दबे घायलों को निकालने के बाद तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, पुरुवाला थाना प्रभारी रमन शर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और शीघ्र ही मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लेंगे। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय सभी मजदूर कार्य कर रहे थे। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच करने का भी आश्वासन दिया है। साथ ही, स्थानीय लोगों से बचाव कार्य में सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here