भूपेंद्र ठाकुर,
18 अगस्त / शिमला।
प्रियंका गांधी द्वारा एक स्कूल के लिए तीन तीन बार कार्यक्रम बन चुका है। सारे इंतज़ाम हो जाते हैं लेकिन न प्रियंका गांधी वहाँ पहुँचती है और न विद्यालय का लोकार्पण हो पाता है। 9 महीने पहले भवन बन जाने के बाद भी छात्र उसमें पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

आज भी सारा इंतज़ाम हो गया, सरकार के मंत्री और तमाम अधिकारी पूरे ताम झाम के साथ मंडी पहुँच गए। सुरक्षा के लिए पुलिस भी बसें भर भर कर पहुँच गई लेकिन प्रियंका गांधी नहीं पहुँची।
यह मामला न्यायालय में है और आज सुनवाई है। अब हमारी सारी सुनवाई उम्मीदें न्यायालय से हैं।








