Home ट्रेंडिंग राजगढ़ में तेंदुआ आतंक: रातभर घर में दस्तक, कुत्ते के दोनों बच्चों...

राजगढ़ में तेंदुआ आतंक: रातभर घर में दस्तक, कुत्ते के दोनों बच्चों को निवाला बनाया

4
0

अनूप ठाकुर,

14 अगस्त / राजगढ़ (सिरमौर)।

Jeevan Ayurveda Clinic


टिक्कर रोड स्थित आशीर्वाद कुंज में रातभर तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल रहा। एक तेंदुआ मंगलवार देर रात करीब एक घंटे के भीतर तीन बार एक ही घर के आसपास पहुंचा और उसने पालतू कुत्ते के दो बच्चों को उठाकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी गतिविधि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

घर मालिक दिनेश शर्मा ने बताया कि तेंदुआ पहली बार रात करीब 3:40 बजे छत के रास्ते सीढ़ियों से उतरकर कॉरिडोर तक आ गया, लेकिन पालतू कुत्ते के भौंकने पर वह वापस भाग गया। करीब आधे घंटे बाद 4:10 बजे तेंदुआ दोबारा पहुंचा और कुत्ते के एक बच्चे को मुंह में दबोच ले गया। इसके 30 मिनट बाद 4:40 बजे तीसरी बार आकर उसने दूसरे बच्चे को भी उठा लिया।

घटना सामने आने के बाद परिवार के सदस्यों और किरायेदारों में भय व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेंदुए का रिहायशी परिसर में बार-बार पहुंचना भविष्य में इंसानों, खासकर छोटे बच्चों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

उप अरण्यपाल एवं वन मंडल अधिकारी समीर राज ने मामले के संज्ञान में आने पर बताया कि क्षेत्र में जल्द ही पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निगरानी बढ़ाने और समय रहते प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here