
हिमाचल समय, सोलन, 29 जून।
सोलन शहर के प्रतिष्ठित सेंट ल्यूक्स स्कूल में पेरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन (PTA) के चुनाव उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस चुनाव में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी सहभागिता
डेंटल कालेज महोत्सव में सांस्कृति प्रस्तुति से प्रभावित हुए राज्यपाल

निभाई। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मनीष तोमर ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें कुल 276 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शोभित आनंद को मात्र 36 मत ही मिल सके।
कुल 276 में से भारी समर्थन पाकर मनीष तोमर को PTA का नया अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में PTA सदस्यों के रूप में भी प्रभावशाली व्यक्तित्वों का चयन किया गया, जिनमें मनीष कुमार,अमित डोभाल ,तिलक शर्मा,दिनेश ठाकुर,
जतिन साहनी, नवीन आनंद, दीपाली ठाकुर, , , सुमित खन्ना, नितिन भसीन, कुमुद ठाकुर, योगिता ठाकुर, निधि मलिक, लालिमा वर्मा और पूजा सूरी ,प्रियंका शामिल हैं।
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष तोमर ने सभी अभिभावकों का आभार जताया और आश्वासन दिया कि वे स्कूल प्रबंधन व माता-पिता के बीच मजबूत संवाद सेतु बनाकर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास, स्कूल में बेहतर सुविधाओं और सकारात्मक वातावरण के लिए पीटीए एक सक्रिय भूमिका निभाएगा।
स्कूल प्रशासन ने भी नई टीम को बधाई दी और आशा जताई कि यह नई समिति स्कूल के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में नई ऊंचाइयों को छुएगी।
संजय टंडन ने शिमला ग्रामीण में सुनी पीएम की मन की बात, कहा कार्यक्रम ने पूरे देश को जोड़ा
इस चुनाव ने यह संदेश भी दिया कि जब अभिभावक स्कूल की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, तो शिक्षण संस्थानों की कार्यशैली और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव होता है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








