Home क्राइम शिमला पुलिस ने 8.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने 8.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

06 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 05.08.2026 को पुलिस चौकी शोघी, एनएच-5 पर गश्त एवं वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने होशियारपुर से शिमला आ रही एक बस की तलाशी ली।

चैकिंग के दौरान बादल टिटला (30 वर्ष), पुत्र श्री अमीर सिंह, निवासी कोटखाई, जिला शिमला के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 162/2026, दिनांक 05.08.2026, अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here