भूपेंद्र ठाकुर,
05 जुलाई / शिमला।
जिला पुलिस शिमला को उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
वर्ष 2016 के एक मारपीट के मामले में, पुलिस थाना रामपुर के अभियोग संख्या 240/2016, धारा 325 एवं 323 भा.दं.सं. (मारपीट कर गंभीर चोट एवं साधारण मारपीट) में माननीय न्यायालय ACJM रामपुर द्वारा दिनांक 30.10.2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए प्रकाश चन्द उर्फ टीमरू (33 वर्ष) निवासी गांव बणीबासा, ननखड़ी, जिला शिमला को दिनांक 04.07.2026 को पुलिस थाना रामपुर तथा PO Cell, पुलिस उपमण्डल रामपुर की टीम द्वारा खोलीघाट क्षेत्र से विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार उद्घोषित अपराधी को माननीय न्यायालय ACJM रामपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जिला पुलिस शिमला उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन के लिए निरंतर अभियान चलाए हुए है।








