Home खेल वन विभाग के एक हजार खिलाड़ी रामपुर में दिखाएंगे जौहर

वन विभाग के एक हजार खिलाड़ी रामपुर में दिखाएंगे जौहर

6
0

– 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगी 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

भूपेंद्र ठाकुर,

07 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

वन विभाग में वर्षभर सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी खेल जगत में भी अपना जौहर दिखाएंगे। वनों की रक्षा करने वाले कर्मचारी और फाइलों में व्यस्त रहने वाले अधिकारियों को खेल के माध्यम से अपना हुनर दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने इस बार 27वीं खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर में करवाने का निर्णय लिया है, जो 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाने के लिए वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने सभी वन वृत्तों के अरण्यपाल एवं वन मंडलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने खासकर आयोजन समिति रामपुर वन वृत्त के अधिकारियों को हरेक पहलुओं की तैयारी करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here