Home डेली न्यूज़ वार्ड नंबर 9 सोलन की उपेक्षा से जनता त्रस्त, प्रशासन मौन: डॉ....

वार्ड नंबर 9 सोलन की उपेक्षा से जनता त्रस्त, प्रशासन मौन: डॉ. सुधा गुप्ता

134
0
administration
डॉ. सुधा गुप्ता, वार्ड नंबर 9, सोलन की निवासी एवं समाजसेविका,

हिमाचल समय, डॉ. सुधा गुप्ता,राज्य में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में नई क्रांति सोलन, 27 जून।

डॉ. सुधा गुप्ता, वार्ड नंबर 9, सोलन की निवासी एवं समाजसेविका, अपने वार्ड की जनता की ओर से यह कहना चाहती हूँ कि हमारा वार्ड आज भी बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव से पीड़ित है और दुर्भाग्यवश, नगर निगम एवं प्रशासन की उदासीनता के चलते समस्याएं

Jeevan Ayurveda Clinic
bhusshan ad

राज्य में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में नई क्रांति

दिन-ब-दिन विकराल रूप लेती जा रही हैं।

मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं:
कुछ सीवरेज लाइनें क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लगातार गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है।
सड़कों पर गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं।
खुली नालियों के कारण मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर है कि रात 10 बजे के बाद घर लौटना भी मुश्किल हो गया है। सुबह की सैर पर जाने वालों को सुरक्षा के लिए डंडा साथ ले जाना पड़ता है।
कुछ स्ट्रीट लाइटों की हालत जर्जर है — कुछ जलती हैं, अधिकांश बंद पड़ी हैं। इससे रात्रि के समय वार्ड में भय और असुरक्षा का वातावरण बना रहता है।
कूड़ा प्रबंधन पूरी तरह विफ़ल है। गलियों में कचरा बिखरा रहता है, जिससे गंदगी और बदबू से नागरिक परेशान हैं।
बंदरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ रहा है — वे गमले तोड़ते हैं, कपड़े फाड़ते हैं और बच्चों-बुजुर्गों को चोट पहुँचाने की घटनाएँ भी बढ़ रही हैं।
सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है — चोरी की घटनाएँ हो रही हैं। मैंने स्वयं CCTV लगवाया है, लेकिन हर नागरिक के लिए यह संभव नहीं।
पुराने परित्यक्त भवनों में नशेड़ी युवाओं का जमावड़ा बना रहता है, जो चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त हैं और वार्ड के बच्चों को नशे की ओर धकेल रहे हैं।

यह स्थिति अत्यंत गंभीर है, विशेषकर तब जब नगर निगम में कांग्रेस पार्टी की मेयर पदस्थ हैं। प्रशासन और निगम की निष्क्रियता से जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

शराब बेचने की जिद में निगमों को कभी न उबर पाने वाले घाटे में धकेल रहे हैं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

इन परिस्थितियों को देखते हुए, मैं शीघ्र ही इन सभी समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल का गठन करूंगी, जो मेरी अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों व प्रशासन को ग्यापन सौंपेगा तथा समाधान हेतु आवश्यक कदमों की मांग करेगा।

जनहित में यह पहल अत्यंत आवश्यक है, ताकि वार्ड नंबर 9 के नागरिकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक जीवन मिल सके।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

shoolini ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here