Home ट्रेंडिंग पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ को मिले नए प्रधानाचार्य: शैंशर...

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ को मिले नए प्रधानाचार्य: शैंशर में तीन माह में बनाई अमिट पहचान

4
0

हिमाचल समय न्यूज़,

16 जुलाई / चम्बा।

Jeevan Ayurveda Clinic

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर के प्रधानाचार्य श्री देवी सिंह का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़, जिला चंबा में प्रधानाचार्य पद पर चयन एवं नियुक्ति हुई है। यह नियुक्ति विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय बनी है।

श्री देवी सिंह का शैंशर विद्यालय में कार्यकाल मात्र तीन माह का रहा, लेकिन इस अल्प अवधि में उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और अनुशासित कार्यशैली से विद्यालय की कार्य संस्कृति पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, समयबद्धता, शिक्षकों के बीच समन्वय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी।

उनके नेतृत्व में विद्यालय में कई नवाचारों को बढ़ावा मिला और शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों के बीच विश्वास एवं सहयोग का माहौल मजबूत हुआ। उनकी सहजता, विनम्रता और कर्मनिष्ठा ने सभी का मन जीता।

शैंशर विद्यालय परिवार उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। पूरा विद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता है तथा आश्वस्त है कि वे किलाड़ विद्यालय को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here