Home क्राइम 242 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी के खिलाफ...

242 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी के खिलाफ 53 मुकदमे

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

07 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

राजधानी शिमला में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल शिमला ने शोघी बैरियर के पास नाकाबंदी कर एक संदिग्ध वाहन से 242 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान इन्द्रदेव उर्फ दाणू के रूप में हुई है, जो पहले भी 53 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाहन में नशीला पदार्थ लेकर शोघी बैरियर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 242 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

वाहन में सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रदेव उर्फ दाणू (पुत्र स्व. मदन लाल, निवासी सुन्नी, शिमला), मोती शर्मा (पुत्र रवि शर्मा, निवासी न्यू शिमला) और सूरज चौहान (पुत्र केवल राम, मूल निवासी देवरिया, यूपी, वर्तमान निवासी कुमारसैन, शिमला) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मुख्य आरोपी इन्द्रदेव उर्फ दाणू का पिछला रिकॉर्ड बेहद खतरनाक सामने आया है। उस पर पहले भी 53 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस के 9, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और चोरी के मामले शामिल हैं। उसे पहले PIT-NDPS अधिनियम के तहत तीन महीने के लिए हिरासत में भी भेजा गया था और वह महज 15 दिन पहले यानी 21 जून 2026 को ही जेल से रिहा हुआ था।

जांच में यह भी सामने आया है कि दाणू सुन्नी, रामपुर, कुमारसैन और शिमला जिले के अन्य इलाकों में सैकड़ों युवाओं तक चिट्टा पहुंचाने वाले एक बड़े नेटवर्क का सक्रिय सदस्य है। फिलहाल तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जा रहा है। पुलिस अब सप्लाई चेन, आगे-पीछे के लिंक, वित्तीय लेन-देन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here