Home हिमाचल प्रदेश राजभवन में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित

राजभवन में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित

123
0
Foundation day
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आज राजभवन में महाराष्ट्र, गुजरात, सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ग

हिमाचल समय, शिमला, 21 जून।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आज राजभवन में महाराष्ट्र, गुजरात, सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic
mela ad

मुख्य सचिव ने दिया न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन में सुधार हेतु कानूनी समाधान खोजने पर बल

हिमाचल प्रदेश में रह रहे इन राज्यों के नागरिकों ने इस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने प्रतिभागियों को राज्य के आतिथ्य और सांस्कृतिक सद्भाव के

प्रतीक पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ‘विविधता में एकता’ को बढ़ावा देकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मूर्त रूप देते हैं।

यह आयोजन सभी को एक साथ लाकर उनमें अपनेपन की भावना उत्पन्न करता है और उन्हें अपने मूल स्थान से दूर होने पर भी घर जैसा अनुभव मिलता है।

उन्होंने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ पहल देश में भाषा और सांस्कृतिक विविधता के प्रति आपसी सम्मान, समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करती है।

hydraulic ad

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों को एक स्थान पर एकत्रित देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे हिमाचल में ही ‘मिनी इंडिया’ बस गया हो।

राज्यपाल ने कहा कि ‘विविधता में एकता’ भारत की वास्तविक ताकत है, लेकिन साथ ही यह भी आवश्यक है कि हम अपनी स्थानीय भाषाओं,

परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करें और उन्हें आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है

sai ad

मुख्य सचिव ने दिया न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन में सुधार हेतु कानूनी समाधान खोजने पर बल

और इन मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुचाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक

विरासत से जुड़े अनुभव साझा किए और राज्यपाल से संवाद किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

bbn ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here