भावना ठाकुर,
26 जून / सोलन।
1. मॉल रोड पर पूर्ण यातायात प्रतिबंध: –
दिनांक 26 जून से 28 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सोलन शहर के मॉल रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी । केवल आपातकालीन सेवा वाहनों को छूट प्रदान की जाएगी ।
2. पुराना उपायुक्त चौक से ZH चौक तक यातायात नियंत्रण: –
उक्त अवधि में प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक इस मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा । केवल वीआईपी वाहनों, आमंत्रित कलाकारों तथा आपातकालीन वाहनों को ही अनुमति होगी ।

3. सपरून चौक (पुल के समीप) पर नाकाबंदी: –
यहाँ सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की जांच की जाएगी । 26 से 28 जून तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक आपातकालीन एवं विशेष छूट प्राप्त वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन को पुराने उपायुक्त कार्यालय की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
4. होटल द क्लिफ (कांगड़ा मैत्री सभा के समीप) पर नाकाबंदी: –
चम्बाघाट से आने वाली बसें एवं निजी वाहन यहाँ यात्रियों को उतारेंगे । तत्पश्चात सभी वाहनों को पार्किंग हेतु बाईपास मार्ग की ओर भेजा जाएगा ।
5. शिमला–चण्डीगढ़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था: –
शिमला से चण्डीगढ़ आने-जाने वाले सभी वाहनों को बाईपास मार्ग से ही संचालित किया जाएगा।
6. सिरमौर से आने वाले वाहनों की व्यवस्था: –
सिरमौर से सोलन आने वाली बसें एवं वाहन यात्रियों को कोटला नाला बस स्टैंड पर उतारेंगे । इसके पश्चात चालक अपने वाहनों को शामती बाईपास मार्ग पर सुविधानुसार पार्क करेंगे ।
7. राजगढ़ रोड़ (देवभूमि अपार्टमेंट के समीप) पर नाकाबंदी: –
राजगढ़ रोड़ देवभूमि अपार्टमेंट के पास नाकाबंदी की जाएगी जहां पर राजगढ़ (सिरमौर) से चण्डीगढ़ एवं शिमला की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों को शामती न्यू बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा ।
8. ZH चौक से शामती मार्ग पर पार्किंग निषेध: –
इस मार्ग पर सड़क किनारे किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।
9. विशेष स्वीकृत वाहनों हेतु व्यवस्था: –
ऐसे वाहनों के लिए बोर्डिंग एवं डिबोर्डिंग की सुविधा नगर परिषद पार्किंग, सोलन में उपलब्ध रहेगी।
10. ठोडो ग्राउंड में वाहनों का प्रवेश निषेध: –
ठोडो ग्राउंड में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, केवल विशेष रूप से अधिकृत वाहनों व आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को ही छूट दी जाएगी ।
11. ठोडो ग्राउंड में अधिकृत वाहनों का नियंत्रित प्रवेश: –
अधिकृत वाहनों का प्रवेश भीड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विनियमित किया जाएगा । यदि भीड़ अत्यधिक हो, तो ग्राउंड की ओर वाहनों का प्रवेश तत्काल रोक दिया जाएगा ।

उपरोक्त प्रबंधों के साथ ही माल रोड़ सोलन , पुराना बस स्टेंड सोलन से अप्पर बाजार (वाया चौक बाजार) तथा पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन से कोटला नाला तक सभी प्रकार के हाथ से चलने वाले ठेलों/ गतिमान रेहड़ियों के आवागमन पर पुर्ण प्रतिबंध रहेगा ।
सोलन पुलिस सोलन की प्रबुद्ध जनता से यह अनुरोध करती है कि: –
शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आने पर तुरंत नजदीकी पुलिस अधिकारी या कंट्रोल रूम (नं. 01792-223836) पर सूचना दें । सोलन पुलिस जनता के सहयोग और तत्परता के साथ इस आयोजन को पूरी सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है । महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था एवं जन सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं तथा समय-समय पर सोलन पुलिस, फेसबुक पेज के माध्यम से जनसाधारण को वांछित सुचना से अवगत करवाया जाता रहेगा ।
शूलिनी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सोलन की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे सुरक्षित एवं भव्य रूप से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है ।








