Home डेली न्यूज़ जलजनित रोगों से बचाव के लिए, उबाल कर पीये पानी : डॉ...

जलजनित रोगों से बचाव के लिए, उबाल कर पीये पानी : डॉ गोपाल

102
0
Dr. Gopal
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि मॉनसून सीजन के दौरान जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

हिमाचल समय, मंडी/करसोग , 21 जुलाई।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि मॉनसून सीजन के दौरान जलजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Jeevan Ayurveda Clinic
gagan ad

लाहौल-स्पीति में इतिहास रचा, सलग्रा के किसान तोग चंद ने हींग से पहली बार तैयार किए बीज

उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ के बाद पानी दूषित हो जाता हैं और पानी के दूषित होने से जल जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है । 

उन्होंने बताया कि दूषित पानी का प्रयोग करने से उल्टी, दस्त और बुखार आदि होना स्वाभाविक है। लेकिन बचाब और इलाज के अभाव में यह रोग जानलेवा भी हो सकते हैं। 

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के सभी लोगों से आग्रह किया है कि मॉनसून सीजन के दृष्टिगत साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने बताया कि पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक अवश्य उबाल लें और फिर ठंडा होने पर पेयजल के रूप में, उस उबले हुए पानी का ही प्रयोग करे । 

उन्होंने बताया कि करसोग खंड के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य विभाग के सभी संस्थान, इस समय अलर्ट मोड पर है और स्वास्थ्य खंड करसोग में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयां और उपकरण आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है NH‑5 पर कैथलीघाट के पास HRTC बस और पिकअप में जबरदस्त टक्कर

उन्होंने बताया कि बीमारी की आशंका होने पर या बीमार होने की स्थिति में शीघ्र अति शीघ्र अपने नज़दीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करे ताकि समय रहते उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

sjvn AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here