Home क्राइम 13 साल पुराने केस में रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता, उद्घोषित अपराधी...

13 साल पुराने केस में रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

25 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना रामपुर ने करीब 13 साल पुराने एक आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस की तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना के प्रभावी समन्वय का नतीजा बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शिमला के निर्देशन में चल रहे लंबित मामलों के विशेष अभियान के तहत, थाना रामपुर की टीम ने गीता शर्मा (उम्र 31 वर्ष), पत्नी श्री प्रदीप कुमार, निवासी गांव खुन्ना, डाकघर शिंगला, तहसील रामपुर, जिला शिमला को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 104/2013, दिनांक 15.04.2013, थाना रामपुर के तहत दर्ज मामले में की गई, जो भारतीय दंड संहिता की धाराओं 452, 323, 341, 504, 506 और 34 के अंतर्गत पंजीकृत थी।

गौरतलब है कि माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम. रामपुर ने इस आरोपी को 06 अगस्त, 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था, जिसके बाद से वह फरार चल रही थी। पुलिस ने लगातार की गई मुखबिरी और सर्विलांस की मदद से उसके ठिकाने का पता लगाया और आज 24 जून, 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को आज ही माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम. रामपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

थाना प्रभारी रामपुर ने बताया कि यह कार्रवाई पुराने मुकदमों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला पुलिस शिमला ने स्पष्ट किया है कि उद्घोषित अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, और किसी भी लंबित मामले को शीघ्र निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here