Home डेली न्यूज़ एसजेवीएन ने 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

एसजेवीएन ने 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

21 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य, समग्र कल्याण, मानसिक सजगता तथा आंतरिक सामंजस्य के लिए नियमित रूप से योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला तथा भारत और नेपाल स्थित समस्त कार्यालयों एवं परियोजनाओं में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित विशेष योग सत्र का शुभारंभ किया तथा उसमें भाग लिया। इस अवसर पर विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख (रामपुर एचपीएस), विवेक शर्मा, परियोजना प्रमुख (लूहरी-1 एचईपी) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त) ने एसजेवीएन के सम्पर्क कार्यालय, नई दिल्ली में योग सत्र का शुभारंभ किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ इस योग सत्र में योगाभ्यास किया।

राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने निगम मुख्यालय, शिमला में आयोजित योग सत्र का शुभारंभ किया तथा उसमें सहभागिता की। इस अवसर पर विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ शारीरिक सुदृढ़ता, लचीलापन, स्फूर्ति एवं मानसिक दृढ़ता को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालती है, जिससे व्यक्ति बढ़ती आयु में भी स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवन व्यतीत कर सकें। योग सत्रों के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया, जिनका उद्देश्य शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक सामंजस्य को सुदृढ़ करना था।

इस आयोजन में एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों एवं परियोजनाओं के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे अपने कार्यबल तथा सेवा-क्षेत्र की समुदायों के मध्य स्वास्थ्य, कल्याण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here