Home क्राइम एनडीपीएस मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंडी से एक और तस्कर...

एनडीपीएस मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंडी से एक और तस्कर गिरफ्तार

9
0

भूपेंद्र ठाकुर,

17 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। थाना सुन्नी में दर्ज मुकदमा संख्या 19/26 के तहत पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को मंडी जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शिमला ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई 2026 को थाना सुन्नी क्षेत्र से 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था। इस मामले में धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महेश कुमार और मनोरमा देवी को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने वित्तीय लेन-देन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मादक पदार्थों की इस खेप की खरीद में महेश कुमार का जगत राम उर्फ जग्गू (34) निवासी गांव भथल, थाना करसोग, जिला मंडी के साथ लगातार संपर्क और सांठगांठ थी। साक्ष्यों ने जगत राम की इस मामले में मुख्य भूमिका को उजागर किया।

एसपी ने बताया कि एकत्रित ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी जगत राम को 16 जून 2026 को सनारली, करसोग (मंडी) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जिला शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध अपनी “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रखे हुए है। मामले में आगे की अनुसंधान जारी है और संलिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here