Home क्राइम शिमला के पास अफीम तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

शिमला के पास अफीम तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

12 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 915 ग्राम अफीम के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई दिनांक 10/11 जून 2026 की मध्यरात्रि के दौरान की गई। स्पेशल सेल की टीम छोटा शिमला, ढली, मशोबरा, बसंतपुर, सुन्नी, कधरघाट, जलोग आदि क्षेत्रों में यातायात चेकिंग और अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने डैशबोर्ड से लगभग 915 ग्राम अफीम बरामद की। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति बरामद मादक पदार्थ के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

पकड़े गए आरोपी:

  1. दिनेश ठाकुर (45 वर्ष) पुत्र देव सहाय, निवासी गांव भोग, डाकघर भोगड़ा, तहसील ठियोग, जिला शिमला।
  2. धर्मेंद्र हिमराल (33 वर्ष) पुत्र लाइक राम, निवासी गांव बनूना, डाकघर गढ़ेरी, तहसील सुन्नी, जिला शिमला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।

इस मामले में पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 23/2026, दिनांक 11.06.2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 (अफीम से संबंधित अपराध) एवं धारा 29 (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि यह तस्करी नेटवर्क कितना बड़ा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here