Home ट्रेंडिंग जुलाई एवं अगस्त 2026 में सेवा, पर्यावरण एवं राष्ट्रभक्ति को समर्पित अनेक...

जुलाई एवं अगस्त 2026 में सेवा, पर्यावरण एवं राष्ट्रभक्ति को समर्पित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का आयोजन

9
0

भावना ठाकुर,

20 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

लायंस क्लब सोलन वैली, डिस्ट्रिक्ट 321-A2 द्वारा अपने नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 की शुरुआत सेवा, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास एवं सामाजिक जागरूकता को समर्पित विभिन्न जनहित परियोजनाओं के साथ की गई है। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन रमिंदर बावा ने बताया कि क्लब आने वाले दिनों में अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं सेवा कार्य आयोजित करेगा।

18 एवं 19 जुलाई को सिल्विन रिज़ॉर्ट, धारों की धार में क्लब का फैमिली नाइट आउट, पिकनिक कम जनरल हाउस मीट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर पारिवारिक सौहार्द, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक खेल एवं जनरल हाउस मीटिंग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 31 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त 19 जुलाई को धारों की धार क्षेत्र में 10 और पौधे लगाए गए। इस परियोजना का संचालन लायन रविंदर गांधी एवं लायन मदन शर्मा ने किया।

19 जुलाई को वापसी के दौरान हिमगिरी कल्याण आश्रम में लायन डॉ. अनीता सूद, डॉ. चंद्र प्रकाश भसीन, विजय वर्मा के जन्मदिवस तथा डॉ. आर.के. सूद एवं डॉ. श्रीमती अनीता सूद की वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

23 एवं 24 जुलाई को लायंस इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न देशों से आने वाले 10 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की मेजबानी लायंस क्लब सोलन वैली द्वारा की जाएगी। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस परियोजना के अध्यक्ष लायन सुमित डंग, लायन डॉ. चंद्र प्रकाश भसीन, लायन आर.के. गोयल एवं लायन उमराव सिंह छीना होंगे।

24 जुलाई को सानो सीटो फार्मास्यूटिकल कंपनी, गांव घट्टी (सोलन) में द्वितीय वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। इस पर्यावरणीय अभियान के अध्यक्ष लायन विनीत राय सूद तथा समन्वयक लायन रविंदर गांधी होंगे।

25 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर क्लब का सिग्नेचर प्रोजेक्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय सेना के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स की परेड, चिल्ड्रन पार्क से आर्मी एरिया, मॉल रोड तक रैली तथा भारतीय सेना के सहयोग से पुष्पचक्र अर्पण एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होगा। इस परियोजना का नेतृत्व लायन विनीत राय सूद, लायन रमेश सिंगला, लायन सुमित डंग एवं लायन गुरचरण सिंह करेंगे।

अगस्त के प्रथम सप्ताह में हरि ओम गौशाला में विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ गौ सेवा एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित हो सके।

इसी दौरान प्रेस क्लब सोलन के सहयोग से जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नशा जागरूकता एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। साथ ही कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित देशभक्ति प्लेकार्ड प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन रमिंदर बावा ने सभी सदस्यों एवं नागरिकों से इन जनहित परियोजनाओं में सक्रिय भागीदारी का आग्रह करते हुए कहा कि लायंस क्लब सोलन वैली सेवा, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here