
हिमाचल समय, शिमला 20 जून।
एसजेवीएन को वर्ष 2023-24 के दौरान राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन हेतु विद्युत मंत्रालय के विशेष पुरस्कार ‘राजभाषा प्रभा’ से आज सम्मानित किया गया।

शूलिनी मेला-2025 के आयोजन के सम्बन्ध में ज़िला दण्डाधिकारी सोलन ने आवश्यक आदेश किए जारी
यह पुरस्कार माननीय विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल के कर कमलों से भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार), एसजेवीएन ने विद्युत मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की
नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक के दौरान प्राप्त किया। इस अवसर पर माननीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, सचिव विद्युत मंत्रालय पंकज अग्रवाल और विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों/संस्थानों/निगमों के

वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) ने बताया कि एसजेवीएन को यह पुरस्कार निगम की विभिन्न परियोजनाओं तथा कार्यालयों में राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्य-
निष्पादन के लिए प्रदान किया गया है।इस अवसर पर गणमान्यों द्वारा एसजेवीएन, राजभाषा अनुभाग की गृह पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
इस पुरस्कार की स्थापना विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों/संस्थानों/निगमों द्वारा हिन्दी के प्रयोग एवं प्रसार की दिशा में किए गए सद्प्रयासों को पुरस्कृत करने के लिए की गई है।

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ऋतु की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
इसके अंतर्गत, विद्युत मंत्रालय द्वारा, प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन राजभाषा नीति के कार्यान्वयन संबंधी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है।
हिंदी के उत्तरोत्तर प्रयोग को गतिशील करते हुए विद्युत उत्पादन के साथ-साथ राजभाषा के प्रकाश को भी देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाता है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








