Home ट्रेंडिंग समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण...

समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

5
0

– ‘बेस्ट ऑफ हिमाचल’ के विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

भूपेंद्र ठाकुर,

03 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की प्रेरणादायक उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘हाई फ्लायर’ का लोकार्पण किया।
उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाचारों के प्रसार के साथ-साथ मीडिया समाज को शिक्षित करने, जनमत को दिशा देने तथा सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का कार्य भी करता है।
कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के विकास और प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान दिलाने की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक में शामिल कई विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
राज्यपाल ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता ने समाज को अधिक समावेशी और प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here