Home डेली न्यूज़ शिमला पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण, 10 वर्षीय बालिका को सकुशल...

शिमला पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण, 10 वर्षीय बालिका को सकुशल परिजनों तक पहुँचाया

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

30 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस ने आमजन की सुरक्षा एवं संवेदनशील पुलिसिंग के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए एक 10 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को शाम के समय एक बस परिचालक एक बालिका को लेकर पुलिस थाना पूर्व पहुँचे। परिचालक ने बताया कि बालिका संजौली से बस में बैठी थी, लेकिन वह कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बोल पा रही थी।

थाना पुलिस ने बालिका से प्यारपूर्वक पूछताछ की, जिसके दौरान उसने अपना नाम और पता बताया। साथ ही बालिका ने यह भी बताया कि वह अपने घर का रास्ता पहचानती है।

इसके बाद थाना पूर्व पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए बालिका को पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में संजौली स्थित बताए गए पते पर ले जाया गया, जहाँ उसे उसके पिता के सुपुर्द सकुशल कर दिया गया।

बालिका के परिजनों ने शिमला पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। जिला शिमला पुलिस आमजन, विशेषकर बच्चों एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here