भूपेंद्र ठाकुर,
19 अप्रैल/शिमला।
शिमला, 19 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में शनिवार के लिए जारी किया गया अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट पूरी तरह बेअसर रहा। शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा, जिससे लोगों को राहत तो मिली, लेकिन गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
ऊना में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और कुल्लू जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, लेकिन 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 1 से 18 अप्रैल के बीच प्रदेश में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक बादल बरसे हैं, जिससे अप्रैल महीने में असामान्य बारिश दर्ज की गई है।









