Home डेली न्यूज़ हिमाचल की 19 विभूतियों को दिया गया हिमाचल आइकन अवार्ड 2026

हिमाचल की 19 विभूतियों को दिया गया हिमाचल आइकन अवार्ड 2026

25
0

भावना ठाकुर, सोलन

Jeevan Ayurveda Clinic

नगर नियोजन, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली विभूतियां सदैव सम्मान की पात्र होती हैं। राजेश धर्माणी आज यहां हिमाचल समय मीडिया द्वारा आयोजित हिमाचली आइकन पुरस्कार-2026 समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। राजेश धर्माणी ने कहा कि समाज में सदैव ऐसे लोगों की आवश्यकता होती है जो अपने कार्यों, परिश्रम और समर्पण के माध्यम से जन-जन को राह दिखा सकें। समाज ऐसे व्यक्तियों का सम्मान कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अनेक नवीन योजनाओं एवं नवाचारों के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन और तकनीकी शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता और आमजन के सहयोग पर निर्भर करती हैं। उन्होंने इस अवसर पर कृषि, बागवानी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि नवीन योजनाओं और तकनीक की जानकारी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि इनसे व्यापक लाभ सुनिश्चित हो सकें। राजेश धर्माणी ने इस अवसर पर सभी मीडिया कमियों से आग्रह किया कि देश, प्रदेश और समाज की बेहतरी के लिए कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा प्रदान फीडबैक अत्यंत महत्वपूर्ण है और मीडिया को समाज कल्याण की योजनाओं को भी प्रमुखता से स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दिया जाने वाला सम्मान, सम्मानित विभूतियों के साथ-साथ जन-जन को भविष्य में और अधिक ऊर्जा व जुनून के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि ‘हिमाचल आइकन अवार्ड-2026’ उन असाधारण प्रतिभाओं को समर्पित है, जो मूक रहकर भी समाज और प्रदेश के विकास में एक मज़बूत स्तंभ की भूमिका निभा रहे हैं।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आयोजकों की समाज के निर्माण में योगदान देने वालों को मंच प्रदान करने की पहल की सराहना की। हिमाचल समय के मुख्य संपादक भूपेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। ।इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सेठी, सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. संजय शांडिल, ज़िला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, उप महाअधिवक्ता रोहित शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव ठाकुर, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, पूर्व बी.डी.सी. सदस्य मनीष ठाकुर, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here